जिला अस्पताल में हैरान कर देने वाला मामला, डॉक्टर ने घायल को बताया मृत, मोर्चरी में चलती मिली सांस

मुरादाबाद जिला अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को निजी और सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया लेकिन कुछ घंटे बाद सवेरे मोर्चरी में उसकी सांस चलती मिली। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





