भारत

चौंक गए SDM, नंबर प्लेट को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
19 Oct 2022 9:40 AM IST
चौंक गए SDM, नंबर प्लेट को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

26500 रुपये का चालान कर दिया.
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एआरटीओ ने एसडीएम की गाड़ी की नंबर प्लेट पर नंबर मिस होने के चलते 26500 रुपये का चालान कर दिया. दरअसल, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सदस्यों ने एसडीएम की गाड़ी की नंबर प्लेट को लेकर सवाल उठाए थे. इससे जिला प्रशासन की किरकिरी हो रही थी. फिर एआरटीओ ने एसडीएम की गाड़ी का चालान काट दिया.
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सदस्य अनिल जग्गा ने डीएम दफ्तर के बाहर खड़ी एसडीएम की गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट होने का सवाल किया तो बैठक में मौजूद सभी सदस्य और अधिकारी हैरान रह गए. एसडीएम की गाड़ी पर लगे नंबर प्लेट में कुछ नंबर मिस थे, जबकि गाड़ी का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन 2020 में ही खत्म हो गया था.
अनिल कुमार जग्गा ने बताया कि बहुत सारे विभागों में वाहन किराए पर लेकर संचालित किए जा रहे हैं और उनमें से ज्यादातर वाहन निजी वाहन के रूप में रजिस्टर्ड हैं, जबकि नियम के अनुसार व्यावसायिक वाहन में रजिस्टर्ड होने चाहिए और इंश्योरेंस-फिटनेस होना चाहिए, इन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट भी लगी हुई नहीं है.
अनिल कुमार जग्गा ने बताया कि एसडीएम की गाड़ी का इंश्योरेंस 2020 में ही खत्म हो गया था. जैसे ही यह शिकायत अधिकारियों को मिली तो सबके हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में एसडीएम की गाड़ी की जांच की गई और शिकायत सही पाई गई. इसके बाद एआरटीओ ने एसडीएम की गाड़ी का 26500 रुपये का चालान काट दिया.
इस मामले में जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी का कहना है कि एआरटीओ से मामले की जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी, पहले रिपोर्ट आने दीजिए फिर हम कार्रवाई करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story