भारत

महिला को झटका, 79 लाख गवाएं, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
16 Aug 2022 12:25 PM IST
महिला को झटका, 79 लाख गवाएं, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक मशहूर फ्राइड चिकन रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के नाम पर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है.

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक मशहूर फ्राइड चिकन रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के नाम पर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक महिला से 79 लाख रुपये की ठगी की गई है. पुलिस ने बताया कि महिला से तीन लोगों ने संपर्क किया था.

पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर तीन ठग महिला से मिले थे. इस दौरान आरोपियों ने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया. उसे यकीन दिला दिया कि वह उसे नामी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी दिला देंगे. महिला उन आरोपियों की बातों में आ गई. इसके बाद तीनों ने मार्च और मई के बीच महिला से पैसे लिए.
एजेंसी के मुताबिक साइबर पुलिस सहायक निरीक्षक शिरीष भालेराव ने कहा कि महिला एक रियल एस्टेट एडवाइजर है. उसने हाल ही में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. महिला ने बताया कि वह इंटरनेट के जरिए आरोपियों के संपर्क में आई थी. महिला ने गौरव निकम, राहुल शिंदे और राहुल मैथ्यू के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. साथ ही कहा कि इन्हीं आरोपियों ने उससे 79.76 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए थे.
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उससे रेस्टोरेंट की फ्रैंचाइजी दिलाने की बात कही थी. महिला ने आरोपियों पर भरोसा कर लिया. गौरव निकम, राहुल शिंदे और राहुल मैथ्यू ने महिला से अमाउंट अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story