भारत

विधायक के परिवार को झटका, प्रशासन ने लिया ये फैसला

jantaserishta.com
19 Aug 2022 1:04 PM IST
विधायक के परिवार को झटका, प्रशासन ने लिया ये फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के विधायक रमाकांत यादव से जेल में मिलने आ रहे हैं। इससे पहले रमाकांत यादव के परिवार पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। रमाकांत यादव की बहू आशा यादव के घर की कुर्की की गई है। गुरुवार को पुलिस द्वारा की गई कुर्की की कार्रवाई से रमाकांत समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।

सपा विधायक कई मामलों में केस दर्ज होने के बाद इन जिनों आजमगढ़ की जेल में बंद हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रमाकांत से मिलने 23 अगस्त को आजमगढ़ आ रहे हैं। अखिलेश के आगमन की तैयारियां सपा वाले कर रहे हैं। इसी बीच कोर्ट से आदेश लेकर पुलिस ने रमाकांत यादव की बहू के घर की कुर्की की है।
बताया जाता है कि मैगना में चलने वाले एक ठेके से बड़ी संख्या में अवैध शराब का रैपर मिला था। इसमें आशा यादव सहित 7 लोगों को आरोपित किया गया था। अन्य आरोपी जेल में हैं। जबकि आशा यादव फरार चल रही हैं।
विवेचक पवन सिंह ने बताया कि पवई थाना के मैगना बाजार में सरकारी देशी शराब की दुकान सरावां गांव निवासी रामहरख यादव के नाम पर थी। इसे सपा विधायक रमाकांत यादव की बहू आशा यादव संचालित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि वहां से नकली शराब की बिक्री की जा रही थी। सूचना पर अक्टूबर 2021 में अवैध शराब का रैपर बरामद हुआ।
आबकारी विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में आशा यादव सहित 7 के खिलाफ पवई थाना में मुकदमा दर्ज है। घटना में लिप्त अन्य आरोपी जेल में हैं जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से ही आशा यादव फरार चल रही हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा करते हुए हाजिर होने के लिए डुगडुगी पिटवाई थी। लेकिन आशा यादव न तो गिरफ्तार हुईं और न ही अदालत में हाजिर हुईं।
ऐसे में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रमाकांत यादव के दीदारगंज थाने के सरावा चकगंजली शाह स्थित घर पर पहुंची। कुर्की की कार्रवाई करते हुए घर से ट्रैक्टर, बोलेरो, टीवी, फ्रिज, साइकिल, थ्रेसर, चौकी, चारपाई, खिड़की, दरवाजा, गैस सिलेंडर आदि घरेलू उपयोग के सामान को थाने उठा लाई।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story