भारत
स्वामी प्रसाद मौर्य को हाईकोर्ट से झटका, दूसरी शादी मामले में लटकी गिरफ्तारी की तलवार
jantaserishta.com
20 April 2024 7:31 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित रूप से बिना तलाक दूसरी शादी कराने, मारपीट, गालीगलौज, जानमाल की धमकी व साज़िश रचने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहत देने से इनकार कर दिया है। न्यायालय ने कहा है कि स्वामी प्रसाद के विरुद्ध प्रथम दृष्टया आरोप हैं, जिन पर ट्रायल कोर्ट में ही विचार हो सकता है। इन टिप्पणियों के साथ कोर्ट ने परिवाद की कार्यवाही और गैर जमानती वारंट निरस्त करने की मांग वाली स्वामी प्रसाद की याचिका खारिज कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की एकल पीठ ने पारित किया।
सुशांत गोल्फ सिटी निवासी दीपक स्वर्णकार ने अदालत में संघमित्रा और स्वामी प्रसाद मौर्य समेत अन्य के ख़िलाफ़ याचिका दाखिल की है। वादी का आरोप है कि वह और संघमित्रा वर्ष 2016 से लिव इन रिलेशन में थे। कहा गया है कि संघमित्रा और उसके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने वादी को बताया कि संघमित्रा की पूर्व शादी से तलाक़ हो गया है, लिहाज़ा वादी ने तीन जनवरी 2019 को संघमित्रा से घर पर शादी कर लिया, हालांकि बाद में जब उसे पता चला तो शादी की बात उजागर न होने पाए, इसलिए उस पर जानलेवा हमला कराया गया।
परिवाद को चुनौती देते हुए स्वामी प्रसाद की ओर से दलील दी गई कि याची के विरुद्ध कोई ठोस आरोप नहीं लगाए गए हैं और पत्रावली पर जो बयान परिवादी का उपलब्ध है, वह विश्वसनीय नहीं लगता। कहा गया कि जो घटनाएं बताई गई हैं, वे भी श्रंखलाबद्ध नहीं हैं और परिवाद बदनीयती से दाखिल किया गया है। हालांकि न्यायालय ने इन दलीलों को अस्वीकार करते हुए कहा कि आरोपों की सत्यता की जांच ट्रायल के दौरान ही हो सकती है।
Tagsस्वामी प्रसाद मौर्ययूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़उत्तरप्रदेश समाचारहाईकोर्ट की लखनऊ बेंचSwami Prasad MauryaUP NewsUttar Pradesh NewsLucknow Bench of High Court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





