भारत

भाभी को झटका, सीमा हैदर के वकील ने दी चेतावनी

jantaserishta.com
15 Aug 2023 3:38 PM IST
भाभी को झटका, सीमा हैदर के वकील ने दी चेतावनी
x
इसके बाद वायरल पड़ोसन के सुर भी बदल गए हैं और उन्होंने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी।
नई दिल्ली: सीमा हैदर की सोशल मीडिया पर जितनी चर्चा होती है, उतनी ही वायरल सचिन मीणा की पड़ोसन भी हो चुकी है। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सचिन को 'लप्पु और झींगुर' कहकर वायरल हुई मिथिलेस भाटी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीमा हैदर के वकील ने मिथिलेस पर मानहानि मुकदा करने की चेतावनी दी है। इसके बाद वायरल पड़ोसन के सुर भी बदल गए हैं और उन्होंने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। भाटी ने कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था।
सीमा को भारतीय नागरिकता दिलाने की मुहिम में जुटे सुप्रीम कोर्ट के चर्चित वकील एपी सिंह ने कहा कि सचिन के लिए अपमानजनक शब्दों के लिए मिथिलेश भाटी को देश के हर पति की ओर से जवाब मिलेगा। मिथिलेश भाटी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में सीमा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'क्या है सचिन में, लप्पु सा सचिन है, झींगुर सा लड़का।' मिथिलेश का यह कॉमेंट वायरल हो गया। अब सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बन रहे हैं। लोग भाटिया की आवाज के साथ लिप्सिंग करके इससे अलग-अलग अंदाज में पेश कर रहे हैं। अपने कॉमेंट के साथ मिथिलेश भी खूब वायरल हो गईं। अब सीमा के वकील ने भाटी पर ऐक्शन की चेतावनी दी है।
एसी सिंह ने कहा है कि यह देश के हर पति का अपमान है। उन्होंने कहा कि किसी पर स्किन के रंग और शरीर पर इिस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं का जा सकती है। एपी सिंह ने कहा कि वह मिथिलेश भाटी पर कानूनी ऐक्शन पर विचार कर रहे हैं। सीमा हैदर और उनके वकील की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया देखते हुए अब मिथिलेश के सुर भी नरम पड़ गए हैं। अलग-अलग मीडिया चैनलों को इंटरव्यू देकर सीमा और सचिन पर तरह-तरह की कॉमेंट करने वाली मिथिलेश ने कहा है कि उन्होंने किसी का अपान नहीं किया। सीमा ने कहा, 'मैं गुस्सा हो गई थी और वो शब्द मेरे मुंह से निकल गए। आम बोलचाल की भाषा में ऐसी चीजें आमतौर पर कहीं जाती हैं। लोग मुझे 'लप्पी' कह देते हैं इसका मतलब यह नहीं कि मैं 'लप्पी' हो गई। मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहती और ना मैंने ऐसा किया है।'
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कराची से सीमा हैदर नाम की एक महिला अपने चार बच्चों के साथ मई में भारत आ गई थी। नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से देश में दाखिल हुई सीमा ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही थी, जिससे उसकी दोस्ती पबजी गेम खेलते हुए हुई थी। जुलाई में पुलिस तक खबर पहुंचने के बाद 4 जुलाई को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 7 जुलाई को दोनों को कुछ शर्तों के आधार पर जमानत मिल गई थी। सीमा तब से सचिन के घर पर रह रही है। सीमा और सचिन की प्रेम कहानी के चर्चे तब से ही हर जुबान पर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story