भारत

बिहार में राजद को झटका, विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द

jantaserishta.com
14 Oct 2022 4:13 PM IST
बिहार में राजद को झटका, विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक बड़ा झटका लगा है। बिहार के कुढ़नी से राजद विधायक अनिल सहनी की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। राज्यसभा सांसद रहने के दौरान एलटीसी घोटाला मामले में उनकी सदस्यता को रद्द की गई है। इसकी अधिसूचना बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है।
अनिल सहनी पर एलटीसी घोटाले का आरोप है। जिसमें बिना यात्रा किए फर्जी टिकट के जरिए सरकारी राशि को खर्च किया है। सहनी पहले राज्यसभा सदस्य थे। इसके बाद 2020 में वे राजद में शामिल हुए और मुजफ्फरपुर की कुढ़नी से विधायक चुने गए।
बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू जिला न्यायालय की ओर से दोषी करार दिए जाने के बाद जनप्रतिनिधित्व कानून की विभिन्न धाराओं के तहत यह कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मोकामा से राजद के विधायक अनंत सिंह के एक मामला में सजा पाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द की गई थी। फिलहाल मोकामा में उपचुनाव हो रहा है। इसके अलावा गोपालगंज में भी उपचुनाव हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story