भारत

पतंजलि ग्रुप को झटका, कारण बताओ नोटिस जारी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
30 April 2024 12:44 PM IST
पतंजलि ग्रुप को झटका, कारण बताओ नोटिस जारी, जानें पूरा मामला
x
पतंजलि समूह की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
नई दिल्ली: पतंजलि समूह की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पतंजलि फूड्स को GST यानी वस्तु एवं सेवा कर की तरफ से नोटिस मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये के टैक्स क्रेडिट को लेकर सवाल पूछे गए हैं। इधर, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अवमानना के मामले में फिर सुनवाई जारी है। योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण अदालत पहुंचे हैं।
खबर है कि पतंजलि फूड्स को जीएसटी इंटेलिजेंस के चंडीगढ़ जोनल यूनिट से यह नोटिस मिला है। कारण बताओ नोटिस के जरिए पूछा गया है कि कंपनी से 27.46 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट को क्यों नहीं वसूला जाना चाहिए।
कंपनी ने कहा, 'एक शोकॉज नोटिस मिला है... जिसमें कंपनी, उसके अधिकारियों और पदाधिकारियों से कारण बताने के लिए कहा गया है कि 27,46,14,343 रुपये इनपुट टैक्स क्रेडिट क्यों नहीं (ब्याज के साथ) वसूल किया जाना चाहिए। साथ ही पेनल्टी क्यों नहीं लगाई जानी चाहिए...।' पतंजलि फूड्स का कहना है, 'अब तक सिर्फ शोकॉज नोटिस मिला है और कंपनी अपना पक्ष रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।'
बीते सप्ताह ही पतंजलि फूड्स ने कहा था कि प्रमोटर समूह पतंजलि आयुर्वेद के नॉन फूड बिजनेस को अधिग्रहित करने के प्रस्ताव का मूल्यांकन किया जाएगा। मुख्य रूप से खाद्य तेल का काम करने वाले पतंजलि फूड्स ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी थी कि उसके बोर्ड ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड से मिले प्रपोजल पर चर्चा की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story