पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को झटका, ED ने उठाया ये कदम, जानें पूरी जानकारी

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: टीचर भर्ती घोटाले में फंसे पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को सोमवार को PMLA कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने कोर्ट में अर्पिता और पार्थ चटर्जी दोनों की 14 दिन की हिरासत मांगी है. कोर्ट में ASG ने कहा कि ये एक गंभीर घोटाला है. हम ईडी की फुल कस्टडी की मांग करते हैं. उन्होंने कहा कि इस घोटाले में अपात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं. इन लोगों ने रिश्वत दी है. ED ने दो जगहों पर तलाशी ली है. एक पार्थ चटर्जी और दूसरी अर्पिता चटर्जी के ठिकानों पर. इस दौरान ज्वाइंट सेल डीड भी मिली है. सेल डीड में संयुक्त नामों का भी जिक्र है.
#WATCH पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को कोलकाता की विशेष अदालत लाया गया। pic.twitter.com/Q5QplOWckO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





