त्यौहारी सीजन में सरकारी अफसरों को झटका: सरकार ने छुट्टियों पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सरकारी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है. प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं.
जारी निर्देश के मुताबिक, वर्तमान में त्योहारों के आयोजन का समय है. ऐसे में जिलाधिकारी अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए तैयार रहें और अवकाश पर ना जाएं.
मुख्य सचिव ने कहा कि कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश हैं. इसको लेकर उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाए और इन घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जाए.
उन्होंने कहा कि शीतकालीन मौसम में कई जिलों में वायु प्रदूषण में भी वृद्धि हो जाती है. इस संबंध में कार्य योजना तैयार कर अमल किया जाए. इसको लेकर तत्काल बैठक करके वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
त्योहारी एडवांस देने का ऐलान
हाल ही में सीएम योगी ने केंद्र सरकार की तरह प्रदेश के कर्मचारियों को भी त्योहारी एडवांस देने का ऐलान किया था. उन्होंने वित्त विभाग को योजना तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं. गौरतलब है कि केंद्र ने अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के बदले नकदी वाउचर और खरीदारी के लिए 10 हजार रुपये अग्रिम देने का ऐलान किया है. कर्मचारियों को परंपरागत तौर पर जो भी लाभ मिलता रहा है, सरकार उसे देगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





