भारत

मोहम्‍मद जुबैर को झटका, वारंट तामील, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
9 July 2022 8:21 AM IST
मोहम्‍मद जुबैर को झटका, वारंट तामील, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखीमपुर खीरी: आल्‍ट न्‍यूज के पत्रकार मोहम्‍मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से भले सीतापुर में दर्ज मुकदमे में जमानत मिल गई हो लेकिर फिलहाल उसके जेल से बाहर आने के आसार नहीं हैं। अब लखीमपुर खीरी पुलिस ने मोहम्‍मद जुबैर को एक साल पहले 153 ए के तहत दर्ज मामले में वारंट बी तामील कराया है। एसीजेएम कोर्ट से जारी वारंट शुक्रवार को मोहम्मदी पुलिस ने सीतापुर जिला कारागार पहुंच कर तामील कराया।

मोहम्मदी पुलिस की एक टीम ने फिलहाल सीतापुर में डेरा डाल रखा है। मोहम्मदी पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ 2021 में एक मुकदमा अदालत के आदेश पर मोहम्मदी कोतवाली में दर्ज हुआ था। इस मामले में मोहम्मदी की एसीजेएम कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर के खिलाफ एक वारंट जारी किया था। मोहम्मद जुबैर इस वक्त सीतापुर जेल में निरुद्ध है। इस मामले के विवेचक धीरज शुक्ला की अगुवाई में पुलिस सीतापुर पहुंची और जिला कारागार पहुंचकर इस वारंट की जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक अदालत ने 11 जुलाई की तारीख लगाई है। हालांकि मोहम्मदी पुलिस सीतापुर में डेरा डाले है। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अदालत से वारंट जारी हुआ है, उसी का तामीला कराने मोहम्मदी पुलिस गयी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story