ममता बनर्जी को झटका, शिवसेना के बाद अब इस पार्टी ने भी TMC से फेरा मुंह

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के खिलाफ जेहाद की घोषणा करने वाली टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अब कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई में अकेले पड़ती जा रही हैं. महाराष्ट्र में शिव सेना (Shiv Sena) के बयान के बाद अब झारखंड में कांग्रेस की गठबंधन पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के प्रमुख हेमंत सोरेन ने भी ममता बनर्जी से मुंह फेरना आरंभ कर दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी कहा है कि वे तृणमूल के बजाय कांग्रेस को तरजीह देंगे. आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में हेमंत सोरेन राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ दिखाई देंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





