भारत

जेल में बंद विधायक को झटका, कुर्क की गई राइस मिल की संपत्ति

jantaserishta.com
11 April 2022 9:14 PM IST
जेल में बंद विधायक को झटका, कुर्क की गई राइस मिल की संपत्ति
x
बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक चौधरी नाहिद हसन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. विधायक चौधरी नाहिद हसन के सम्राट राइस सेलर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के लाखों रुपये बकाया होने के कारण प्रशासन ने सेलर की 6 बीघा भूमि को कुर्क कर लिया.

सोमवार को एसडीम संदीप कुमार के निर्देश पर तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम के साथ पुराना बाईपास स्थित विधायक चौधरी नाहिद हसन के पुराने सम्राट राइस सेलर पर पहुंची. जहां पर तहसीलदार और पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए सेलर की करीब सवा 6 बीघा भूमि को कुर्क कर लिया.
तहसीलदार ने बताया कि सम्राट राइस सेलर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति कैराना के 17 लाख 52 हजार 33 रुपये 53 पैसे बकाया थे. साल 2019 में मंडी समिति की ओर से आरसी जारी की गई थी. जिसके बाद 2 दिसंबर 2019 को 1 लाख 47 हजार 690 रुपये जमा किए गए थे. करीब 16 लाख रुपये अभी भी बकाया है.
उन्होंने बताया कि सम्राट राइस सेलर में विधायक चौधरी नाहिद हसन के पिता मुनव्वर हसन, चाचा सरवर हसन और साझीदार शहजाद के नाम शामिल हैं. कृषि उत्पादन मंडी समिति का बकाया ना जमा करने पर सम्राट राइस सेलर की सवा 6 बीघा भूमि को कुर्क किया हुआ है. बता दें यह राइस सेलर काफी समय से बंद है, इस पर लोन भी लिया हुआ था.
कैराना विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचे नाहिद हसन को गुंडा एक्ट समेत अन्य धाराओं में वोटिंग से पहले ही पुलिस की ओर से नामांकन के समय जेल में भेज दिया गया था जिसके बाद उनकी अब तक ना तो जमानत हुई है और ना ही उनकी विधानसभा की शपथ पूर्ण हुई है.
योगी सरकार की ओर से उनके दोनों चाचा के ऊपर कार्रवाई की गई है. उनके शत्रु संपत्ति कब्जाने और उस पर अवैध रूप से कॉलोनी काटने को लेकर प्रशासन ने हाल में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया था.
वहीं, सम्राट राइस सेलर की संपत्ति कुर्क होने से नाहिद हसन के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि यह राइस सेलर नाहिद हसन के पिता मरहूम चौधरी मुनव्वर हसन के समय से ही बंद पड़ी है.
डीएम जसजीत कौर ने कहा है कि विधायक चौधरी नाहिद हसन के सम्राट राइस सेलर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के लाखों रुपये बकाया होने के कारण प्रशासन ने सेलर की 6 बीघा भूमि को कुर्क कर लिया.
उन्होंने बताया कि कैराना एसडीएम और तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ राइस मिल पर जाकर नोटिस चस्पा कर दिया गया है जिस पर 16 लाख 30 हजार रुपये का बकाया होने की बात उल्लेख है. अगर नाहिद हसन और उनका परिवार धनराशि वापस नहीं दे पाता तो उसकी फैक्ट्री समय अनुसार नीलाम कर दी जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story