
x
अमेरिकी अधिकारी के आरोपों से मचा हड़कंप
Washington वाशिंगटन। अमेरिका के शीर्ष काउंटरटेररिज्म अधिकारी जोसेफ केंट ने ईरान के खिलाफ जारी हमलों के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखे खत में उन्होंने स्पष्ट किया है कि इसकी जरूरत नहीं थी और वो इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। ये खत उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया है। इसमें ईरान पर एयर स्ट्राइक को गैर जरूरी बताते हुए इसे इजरायल के दबाव में किया गया हमला करार दिया है।
उन्होंने इसे अंतरात्मा की आवाज पर उठाया गया कदम करार देते हुए लिखा कि काफी सोच-विचार के बाद, मैंने नेशनल काउंटर-टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है, जो आज से प्रभावी है। मैं अपनी जमीर के खिलाफ जाकर ईरान में चल रहे युद्ध का समर्थन नहीं कर सकता।
ईरान से हमारे देश को कोई तत्काल खतरा नहीं था, और यह साफ है कि हमने यह युद्ध इजरायल और उसकी शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव में शुरू किया है। केंट ने आदर्शों और मूल्यों की वकालत करते हुए आगे कहा, "मैं उन मूल्यों और विदेश नीतियों का समर्थन करता हूं जिनके आधार पर आपने 2016, 2020 और 2024 में चुनाव प्रचार किया था, और जिन्हें आपने अपने पहले कार्यकाल में लागू भी किया था। जून 2025 तक, आप यह समझते थे कि मध्य-पूर्व के युद्ध एक ऐसा जाल हैं, जो अमेरिका के देशभक्तों की बहुमूल्य जान ले लेते हैं और हमारे देश की दौलत और खुशहाली को खत्म कर देते हैं।"
शीर्ष अधिकारी ने ट्रंप प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए आगे लिखा, "अपने पहले प्रशासन में, आप किसी भी आधुनिक राष्ट्रपति की तुलना में यह बेहतर समझते थे कि सैन्य शक्ति का निर्णायक रूप से इस्तेमाल कैसे किया जाए, ताकि हम कभी न खत्म होने वाले युद्धों में न फंसें। आपने कासिम सुलेमानी को मारकर और आईएसआईएस को हराकर यह साबित भी किया था।"
केंट ने अपनी पृष्ठभूमि और पत्नी को गंवाने का दर्द जाहिर करते हुए लिखा, "इस अभियान ने आपके 'अमेरिका फर्स्ट' के एजेंडे को पूरी तरह से कमजोर कर दिया और ईरान के साथ युद्ध को बढ़ावा देने के लिए युद्ध-समर्थक भावनाएं भड़का दीं… एक ऐसे पूर्व सैनिक के तौर पर, जो 11 बार युद्ध के मैदान में तैनात रहा है, और एक ऐसे 'गोल्ड स्टार पति' के तौर पर, जिसने इजरायल द्वारा शुरू किए गए एक युद्ध में अपनी प्यारी पत्नी शैनन को खो दिया, मैं अगली पीढ़ी को ऐसे युद्ध में लड़ने और जान गंवाने के लिए भेजने का समर्थन नहीं कर सकता, जिससे अमेरिकी लोगों को न तो कोई फायदा पहुंचता है और न ही अमेरिकी लोगों की जान की कीमत चुकाना सही ठहराया जा सकता है।"
केंट के मुताबिक, कुछ वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों और अमेरिकी मीडिया के प्रभावशाली लोगों ने मिलकर ‘गलत जानकारी फैलाने का अभियान’ चलाया, ताकि माहौल ऐसा बने कि ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया जाए।
खत के अंत में उन्होंने राष्ट्रपति से इस रास्ते को छोड़ने की गुहार लगाई है। कहा, " अब साहसिक कदम उठाने का समय आ गया है। आप अपना रास्ता बदल सकते हैं और हमारे देश के लिए एक नया मार्ग चुन सकते हैं, या फिर आप हमें पतन और अराजकता की ओर और भी ज्यादा फिसलने दे सकते हैं। अब सब कुछ आपके ही हाथों में है।"
Tagsजोसेफ केंटडोनाल्ड ट्रंपईरान हमलाअमेरिका विदेश नीतिइस्तीफाकाउंटरटेररिज्ममिडिल ईस्ट युद्धइजरायलएयर स्ट्राइकअमेरिका न्यूजट्रंप प्रशासनयुद्ध विरोधअमेरिका फर्स्टसैन्य नीतिअंतरराष्ट्रीय खबरराजनीतिक विवादयुद्ध नीतियूएस पॉलिटिक्सग्लोबल न्यूजसुरक्षा मुद्देअमेरिकी अधिकारीइस्तीफा पत्रअंतरराष्ट्रीय तनावविदेश संबंधसैन्य कार्रवाईमीडिया प्रभावगलत जानकारीकूटनीतिवैश्विक राजनीतिलेटेस्ट न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





