भारत

कांग्रेस पार्टी को झटका, विधायक भाजपा में शामिल

jantaserishta.com
15 Jan 2022 10:20 PM IST
कांग्रेस पार्टी को झटका, विधायक भाजपा में शामिल
x
बड़ी खबर

मोगा: मोगा से पंजाब कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। वह मोगा से कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज थे।

मालविका के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से थे नाराज
बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही हरजोत कमल नाराज थे। मालविका के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही अटकले शुरू हो गई थी कि कांग्रेस उन्हें मोगा से टिकट देगी। अब मालविका सूद मोगा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने जो पहली सूची जारी की है उसमें उनका भी नाम है।
मोगा से कांग्रेस विधायक हरजोत कमल लगातार मालविका को टिकट देने का विरोध कर रहे थे। गत मंगलवार को हरजोत कमल अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर पहुंचे और सीएम से मुलाकात भी की थी। इसपर चन्नी का कहना था कि उनकी अपनी टिकट ही पक्की नहीं है। पार्टी ने किसी के भी टिकट का एलान नहीं किया है। लेकिन अब शनिवार को कांग्रेस ने टिकटों का एलान कर दिया है। इसके बाद डॉ. कमल भाजपा में शामिल हो गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story