भारत
कांग्रेस पार्टी को झटका, पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
jantaserishta.com
31 March 2024 8:28 PM IST

x
ब्रेकिंग
पटना: बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस बाबत चिट्ठी भी भेज दी है. उन्होंने इस्तीफा देने का जो कारण बताया है, वह चौंकाने वाला है. अनिल शर्मा ने पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल करने के कारण इस्तीफा दिया है.
अनिल शर्मा ने कहा कि मेरे इस्तीफा देने की सबसे बड़ी वजह पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल करना है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को कश्मीर में मोहब्बत की दुकान खोलनी चाहिए. क्योंकि वहां एक समुदाय आतंक मचाए रहता है. वहीं मोहब्बत की दुकान खोले.जब तक दिल्ली में राहुल-सोनिया और बिहार में लालू तेजस्वी रहेंगे तब तक राजद और कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा.
आगे अनिल शर्मा ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को 4-5 सीटें भी आ गई तो तेजस्वी का जंगल राज आ जाएगा. वहीं राम लला का आमंत्रण ठुकराने को उन्होंने सोनिया गांधी का सांप्रदायिक कदम माना. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क आ गया है.
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पप्पू यादव को महिमा मंडित किये जाने पर भी अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने साफ कर दिया कि कांग्रेस में पप्पू यादव का शामिल होना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस में नियम बनाया था कि, जिसके ऊपर कोई भी आपराधिक मामला होगा, उसे पार्टी में जगह नहीं दी जाएगी. अब कांग्रेस के कथनी और करनी में फर्क आ गया है.
Tagsपूर्व अध्यक्ष अनिल शर्माअनिल शर्माकांग्रेस पार्टीकांग्रेस पार्टी को झटकापूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफाFormer President Anil SharmaAnil SharmaCongress PartyShock to Congress PartyFormer President resigned
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





