भारत
उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने दिया पार्टी से इस्तीफा
jantaserishta.com
8 March 2024 2:49 PM IST

x
उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, भुवन चंद खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने दिया पार्टी से इस्तीफा
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में अभी लोकसभा चुनाव की सीटों पर नाम तक फाइनल नहीं हुए हैं, उससे पहले ही इस्तीफे और त्यागपत्र का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी के बेटे और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के भाई मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर दी है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर गढ़वाल से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल अपना इस्तीफा दे दिया।
मनीष खंडूड़ी ने कहा, "मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा में लिया गया है।"
Tagsउत्तराखंड कांग्रेसकांग्रेसलोकसभा चुनावमनीष खंडूड़ीUttarakhand CongressCongressLok Sabha ElectionsManish Khanduri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





