भारत
एमपी में कांग्रेस को झटका, दमोह के पूर्व और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल
jantaserishta.com
29 March 2024 3:45 PM IST

x
भोपाल: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में दल-बदल का सिलसिला जारी है। चुनावी मौसम में कांग्रेस के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। दमोह जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, हटा जनपद अध्यक्ष अनुष्का राय और पूर्व कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव पटेल ने भाजपा का दामन थामा।
इसी के साथ दमोह और कटनी जिले के 150 से अधिक सरपंच, जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा की विचारधारा और पीएम मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





