भारत

सीएम केजरीवाल को कोर्ट से झटका, ईडी रिमांड इतने दिनों के लिए बढ़ी

jantaserishta.com
28 March 2024 3:55 PM IST
सीएम केजरीवाल को कोर्ट से झटका, ईडी रिमांड इतने दिनों के लिए बढ़ी
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: दिल्ली के शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर ईडी की टीम गुरुवार दोपहर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंची. जहां ईडी और केजरीवाल दोनों की तरफ से जोरदार दलीलें दी गईं. दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केजरीवाल की ईडी रिमांड 5 दिनों के लिए बढ़ा दी. दरअसल, आज गुरुवार को केजरीवाल की 10 दिनों की रिमांड पूरी हो गई थी. इसके बाद ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश करके 7 दिनों की ओर रिमांड मांगी.

ASG एसवी राजू ने कहा था कि केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया है और वो सवालों के सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं. ईडी ने अरविंद केजरीवाल की 7 दिनों की कस्टडी की मांग की. एएसजी ने कहा, 'जो डिजिटल डेटा मिला है, उसको भी examine किया जा रहा है. कुछ लोगों को गोवा से बुलाया गया है जिनसे आमने-सामने बैठाकर बयान दर्ज कराना हैं.' दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पांच दिनों की रिमांड मंजूर कर दी.
हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब अदालत ने उनकी गिरफ्तारी और उनकी ईडी कस्टडी के मामले में कोई राहत देने से इनकार कर दिया. इस मामले में कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा और इसकी अगली सुनवाई 3 अप्रैल को तय की है. उधर केजरीवाल की गिरफ्तारी से घमासान बढ़ गया है. बीजेपी औऱ आम आदमी पार्टी लगातार एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था. दिल्ली शराब घोटाले में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था. अपनी गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story