बीजेपी पार्टी को झटका, पूर्व विधायक ने थामा इस पार्टी का दामन

गोवा में बीजेपी की पूर्व नेता अलीना सल्दान्हा ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में वह आप से जुड़ीं. अलीना सल्दान्हा के आप से जुड़ने पर केजरीवाल ने कहा कि उनका स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है. हम सब मिलकर स्वर्गीय मैथनी सल्दान्हा ( अलीना सल्दान्हा के पति) की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और गोवा को समृद्धि और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के मार्ग पर ले जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





