भारत

उपचुनाव के नतीजों में BJP को झटका: TMC कैंडिडेट शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से जीते

jantaserishta.com
16 April 2022 11:56 AM IST
उपचुनाव के नतीजों में BJP को झटका: TMC कैंडिडेट शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से जीते
x

नई दिल्ली: बालीगंज में 12वें राउंड की गिनती के बाद टीएमसी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो 8185 वोटों से आगे चल रहे हैं. 12वें राउंड की गिनती तक बाबुल सुप्रियो को 33 हजार 660 वोट मिले हैं जबकि सीपीआईएम के प्रत्याशी को 25 हजार 473, कांग्रेस प्रत्याशी को 4 हजार 525, भाजपा प्रत्याशी को 5 हजार 438 वोट मिले हैं. 12वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशी से आगे हो गए हैं.

बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा बड़ी लीड बनाए हुए हैं. शत्रुघ्न सिन्हा अन्य प्रत्याशियों से 91 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.
देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की काउटिंग जारी है. चारों राज्यों में से बंगाल में टीएमसी, बिहार में आरजेडी और छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. बंगाल के बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो जबकि महाराष्ट्र के कोल्हापुर से कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव आगे चल रही हैं. वहीं, बिहार के बोचहां सीट से राजद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. बता दें कि बंगाल की एक लोकसभा और एक विधानसभा समेत छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार की एक-एक विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story