भारत

बीजेपी को झटका: इस्तीफे के बाद बोले हरक सिंह रावत- फैसले पर अडिग, नहीं मिला सीएम से

jantaserishta.com
25 Dec 2021 11:06 AM IST
बीजेपी को झटका: इस्तीफे के बाद बोले हरक सिंह रावत- फैसले पर अडिग, नहीं मिला सीएम से
x

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बीजेपी के लिए मुसीबतें खड़ी हो गई हैं. गुरुवार को मंत्रीपद से इस्तीफा देने वाले हरक सिंह रावत मानने को तैयार नहीं हैं. हरक सिंह रावत अपने फैसले पर अड़िग दिख रहे हैं. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हुई है. इधर बीजेपी का दावा है कि पार्टी में सब कुछ ठीक है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरक सिंह रावत के मंत्री पद से इस्तीफे की खबरों को खारिज किया है. उन्होंने कहा है बीजेपी में सब कुछ ठीक है.

हरक सिंह रावत ने फोन के माध्यम से आजतक को बताया कि वो अपने फैसले पर टिके हैं. उन्होंने कहा कि रात को एक विधायक ने मुझसे मुलाकात की थी. उन्होंने मेरी बात मुख्यमंत्री से करवाने की कोशिश की थी. लेकिन उन्होंने बात नहीं की.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story