भारत

असदुद्दीन ओवैसी को झटका, साबरमती जेल प्रशासन ने अतीक अहमद से नहीं दिया मिलने, कही ये बात

jantaserishta.com
20 Sept 2021 8:55 AM IST
असदुद्दीन ओवैसी को झटका, साबरमती जेल प्रशासन ने अतीक अहमद से नहीं दिया मिलने, कही ये बात
x

फाइल फोटो 

अहमदाबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी को गुजरात दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है. ओवैसी साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से मुलाकात करने वाले थे लेकिन जेल प्रशासन ने मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया.

अहमदाबाद साबरमती जेल प्रशासन ने AIMIM के चीफ औवेसी की अतीक अहमद के साथ जेल में मुलाकात करवाने से इनकार कर दिया. प्रशासन का कहना है कि अतीक अहमद सिर्फ परिवार के सदस्यों या फिर अपने आधिकारिक वकील से मुलाकात कर सकते हैं. ऐसे में नियमों के अनुसार ओवैसी की अतीक अहमद के साथ मुलाकत संभव नहीं है.
ओवैसी आज सोमवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर जाने वाले थे. बताया जा रहा था कि वे यहां मुस्लिम समाज के नेताओं, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से मिलेंगे. इस दौरान उनका अहमदाबाद की सेंट्रल जेल में बंद उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद के साथ मुलाकात का भी कार्यक्रम था. लेकिन अब जेल प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया. माना जा रहा था कि ओवैसी इस दौरे के जरिए गुजरात से उप्र में वोट साधने की कोशिश करेंगे.
ओवैसी की पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है. साथ ही ओवैसी ने भी साफ कर दिया है कि उन्हें अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे नेताओं को टिकट देने में कोई दिक्कत नहीं है. पिछले दिनों जेल में बंद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने ओवैसी की पार्टी का दामन थाम लिया था. इसके बाद से ही एक तरह से यह स्पष्ट हो गया था कि ओवैसी की पार्टी यूपी चुनाव में अतीक अहमद के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.
इससे पहले AIMIM के प्रदेश प्रवक्ता शमशाद पठान ने कहा, अतीक का परिवार उनकी पार्टी का सदस्य है. ऐसे में ओवैसी अगर अपनी पार्टी से जुड़े परिवार के सदस्य से मिलने जाता है, तो उसमें हर्ज क्या है. अतीक अहमद जेल में रहकर कई बार विधायक और सांसद बने हैं. अब जब वे AIMIM में शामिल हो गए हैं, तो इसमें दिक्कत क्या हो रही है.
गुजरात कांग्रेस के विधायक ग्यासुद्दीन शेख ने इस मुलाकात पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा, ओवैसी भाजपा की बी टीम हैं. वे मुस्लिमों का वोट बांटने की कोशिश करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि हाई सिक्योरिटी जेल में बंद अतीक से मिलने के लिए केंद्र, यूपी और गुजरात सरकार के गृह मंत्रालय से अनुमति की जरूरत है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story