भारत

एक और केंद्रीय मंत्री को झटका

jantaserishta.com
18 Nov 2022 12:16 PM IST
एक और केंद्रीय मंत्री को झटका
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बारला के खिलाफ कूचबिहार के तूफानगंज कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट की अवमानना करने पर उन​​के खिलाफ यह वारंट जारी हुआ है. जानकारी के अनुसार मंत्री जॉन बारला को एक पुराने मामले में कई बार अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे.
पुलिस के मुताबिक जॉन बारला और चार अन्य के खिलाफ 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस की अनुमति के बिना रैली निकालने पर केस दर्ज किया गया था. जॉन बारला को 15 नवंबर को उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए थे.
मालूम हो कि एक हफ्ते के भीतर बंगाल के नाता रखने वाले दो केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ यह दूसरा गिरफ्तारी वारंट है. इससे पहले अलीपुरद्वार की एक अदालत ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के खिलाफ यह वारंट जारी किया गया था. अलीपुरद्वार न्यायिक तृतीय न्यायालय ने 11 नवंबर को 13 साल पुराने रंगदारी मामले में आईपीसी की धारा 457, 383, 411 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story