AIMIM को झटका, शहर अध्यक्ष शमशाद पठान ने दिया इस्तीफा

अहमदाबाद: गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर भाजपा व कांग्रेस अपनी रणनीति बनाने में मशगूल हैं। वहीं, एआइएमआइएम के अहमदाबाद शहर के अध्यक्ष शमशाद पठान व उनके समर्थकों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साबीर काबलीवाला पर भाजपा से करीबी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन अहमदाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट शमशाद पठान ने रविवार देर रात इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे का एलान किया। उनके समर्थन में शहर मंत्री जावेद कुरैशी, मेघरज तहसील के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने भी अपने पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मनोज पार्टी का एकमात्र ब्राह्मण चेहरा थे। एडवोकेट शमशाद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक साबीर काबलीवाला पर सत्ताधारी दल भाजपा के साथ करीबी बढ़ाने का आरोप लगाया है। शमशाद पठान गुजरात में एआइएमआइएम के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं तथा कुछ माह पहले ही उन्हें अहमदाबाद शहर अध्यक्ष व प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





