भारत

बेरोजगारों को दिया झटका, विधानभवन पहुंचे तो उड़े होश

jantaserishta.com
20 Jun 2022 10:06 AM IST
बेरोजगारों को दिया झटका, विधानभवन पहुंचे तो उड़े होश
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: लखनऊ में सचिवालय में समीक्षा अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों ने बेरोजगारों से लाखों रुपये हड़प लिये। पीड़ित जब विधानभवन पहुंचे तो नियुक्ति पत्र के फर्जी होने का पता चला था। पीड़ितों ने रुपये लौटाने को कहा तो आरोपितयों ने धमकी दी और उनकी गाड़ी व रुपये छीन लिये। एक ने हजरतगंज कोतवाली में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गोमती नगर विस्तार शारदा अपार्टमेंट निवासी रामफेर तिवारी ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले प्रयागराज में आजमगढ़ के विनीत पाण्डेय से मुलाकात हुई थी। विनीत उन दिनों पीसीएस की तैयारी कर रहे थे। विनीत ने बताया कि प्रयागराज में एक मंदिर के उत्तराधिकारी से उनकी अच्छी जान पहचान है। इनकी बड़े अफसरों व नेताओं से अच्छी पकड़ है। इसके जरिये ही ये लोग कई लोगों को सचिवालय में नौकरी दिला चुके हैं। उसी दौरान सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर रिक्तियां निकली थीं। विनीत ने कहा कि किसी को नौकरी दिलानी हो तो इन पदों पर भर्ती हो जाएगी।
रामफेर तिवारी ने बताया कि वह उनकी बातों में फंस गये। वर्ष 2019 में चार अन्य लोगों से 24 लाख रुपये लेकर तीन बार में विनीत पाण्डेय को दे दिया। इसके बाद उनसे खर्चे के नाम पर 30 हजार रुपये और जमा करने को कहा गया। कुछ समय बाद परीक्षा का परिणाम निकला तो उसमें उनके चार लोगों का नाम ही चयनित सूची में नहीं था। इस पर उन्होंने विनीत से कहा तो जवाब मिला कि जल्दी ही रुपये लौटा देंगे।
कुछ समय तक विनीत और इनके साथियों ने फोन ही रिसीव करना बंद कर दिया। ओम सहाय और दुर्गा सहाय ने पिछले साल गोमतीनगर में पत्रकारपुरम के पास एक रेस्टोरेंट में बुलाया। यहां कहा कि जल्दी ही रुपये लौटा देंगे। दोनों ने लाल रंग की एक डायरी दिखायी जिसमें कई लोगों की नौकरी टीजीटी में कराने की बात लिखी हुई थी। काफी दबाव बनाने पर 12 बार में 13 लाख रुपये लौटाये। बाकी 11 लाख रुपये कुछ दिन में लौटाने की बात कही। रामफेर ने विनीत पाण्डेय, बस्ती निवासी श्याम देव पाण्डेय, मऊ निवासी दुर्गेश राय, सपा नेता ओम सहाय, फैजाबाद निवासी भोला नाथ शुक्ला व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैष भोलानाथ रवींद्र पल्ली में पार्वती देवी स्कूल चलाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story