भारत
ट्रिपल मर्डर से हड़कंप: पिता और दो नाबालिग बेटियों का Murder, महिला ने ऐसे बचाई जान
jantaserishta.com
17 July 2024 10:03 AM IST

x
जल्द ही पुलिस कांड को अंजाम तक पहुंचा देगी।
छपरा: बिहार के सारण से बड़ी और खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका समेत उसके परिवार के तीन सदस्यों की चाकू गोद कर निर्मम हत्या कर दी। मृतकों में प्रेमिका चांदनी कुमारी 17 साल,उसकी छोटी बहन आभा कुमारी 15 और उसके पिता तारकेश्वर सिंह 55 वर्ष शामिल है। मृतक तारकेश्वर सिंह की पत्नी शोभा देवी का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक दोनों बच्ची नाबालिग हैं। इस मामले में आरोपी प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छपरा एसपी ने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस कांड को अंजाम तक पहुंचा देगी।
घटना के बारे में लोगों का कहना है कि मंगलवार की रात 2 बजे की घटना है। इस गांव का रोशन कुमार तारकेश्वर सिंह की बेटी चांदनी से प्रेम करता था। चांदनी से मिलने के लए वह रात में छत पर चढ़ गया था। परिवार वालों ने जब देखा तो इसका विरोध किया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ पूरे परिवार पर हमला शुरू कर दिया। इस घटना के बाद प्रेमिका, उसके पिता और बहन की मौत हो गई।
इस घटना में बीच बचाव करते प्रेमिका की मां जख्मी हो गई। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। घायल अवस्था में पुलिस ने मां शोभा देवी को सदर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि इस मामले सनकी प्रेमी रोशन समेत उसके दोस्त सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। पुलिस त्वरित गति से कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
इस घटना से इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया है। इसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। पेट्रोलिंग टीम को भी तैनात किया गया है। वरीय अधिकारी घटना के बाद की स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रेम प्रसंग में हुई इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि रोशन कुमार चांदनी से एकतरफा प्रेम करता था। पिता इसका विरोध करते थे।
मां शोभा देवी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले लड़की ने रोशन के साथ बात की। गांव वालों ने परिजनों को बताया तो लड़की को मना कर दिया गया। उसके बाद चांदनी ने उससे संपर्क तोड़ लिया। लेकिन रोशन उसे परेशान कर रहा था। धमकी दी थी कि मेरे प्रेम को ठुकराया तो कहीं का नहीं छोड़ेंगे। पिता के साथ भाई, बहन सबको मार देंगे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थल से चाकू बरामद किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





