मछली विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की सदमे में मौत, बेटा इस मामले में पकड़ाया

ऊना. हिमाचल के ऊना में बेटे के बेटे के चिट्टे के साथ पकड़े जाने पर सदमे में पिता की मौत का मामला सामने आया है. दरअसल बेटा चिट्टे के साथ पकड़ा गया तो मछली विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, डोढीवाला के रहने वाले और मछली विभाग में डिप्टी डायरेक्टर योगेश गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका 22 साल का बेटा सयंम दोपहर को कार लेकर बाजार गया था. शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी. उन्होंने अपने स्तर पर बेटे की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. बाद में पुलिस को बेटे की गुमशुदगी की जानकारी दी. जांच में बेटे के मोबाइल फोन की लोकेशन ऊना के टाहलीवाल में मिली.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





