भारत

झटका! बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, जानें क्या था पूरा केस

jantaserishta.com
21 Jun 2022 11:30 AM IST
झटका! बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, जानें क्या था पूरा केस
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है. बिहार की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को AK-47 केस में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल जेल की सजा सुनाई है.

मोकामा से विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 14 जून को ही आर्म्स एक्ट के इस मामले में दोषी ठहराया था. अनंत सिंह के खिलाफ केस में कोर्ट ने अब सजा का भी ऐलान कर दिया है. एमपी एमएलए कोर्ट को आज यानी 21 जून को सजा का ऐलान करना था, जो कि कोर्ट ने कर दिया है.
अनंत सिंह के खिलाफ ये मामला साल 2019 का है. जब अनंत सिंह के घर पर छापेमारी हुई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story