भारत

इटारसी पहुंचे शोभन चौधरी, नॉर्थ-साउथ अप-डाउन ग्रेड सेपरेटर का निरीक्षण कर लिया निर्माण कार्य का जायजा

Nilmani Pal
2 July 2022 9:35 AM GMT
इटारसी पहुंचे शोभन चौधरी, नॉर्थ-साउथ अप-डाउन ग्रेड सेपरेटर का निरीक्षण कर लिया निर्माण कार्य का जायजा
x

एमपी। पश्चिम मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने इटारसी पहुंचकर नॉर्थ-साउथ अप-डाउन ग्रेड सेपरेटर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय और निर्माण व परिचालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि फ्रेट ट्रेन का परिचालन निर्बाध और सुगम बनाने के लिए इटारसी नार्थ-साऊथ अप साइड ग्रेड सपरेटर का निर्माण किया जा रहा है।

नागपुर दिशा में जाने वाले इस इटारसी अप दिशा ग्रेड सेपरेटर की कुल लम्बाई 12 किमी है। इस ग्रेड सेपरेटर में 3 मेजर ब्रिज, 26 माइनर ब्रिज, 9 आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) व 3 स्टेशन बिल्डिंग इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा इटारसी नार्थ-साउथ डाउन साइड ग्रेड सेपरेटर का भी कार्य तेज से किया जा रहा है। नागपुर दिशा से आने वाले इस इटारसी नार्थ-साउथ डाउन साइड ग्रेड सेपरेटर की कुल लंबाई 16 किमी है। इस ग्रेड सेपरेटर में 4 मेजर ब्रिज, 41 माइनर ब्रिज, 7 आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) व 5 स्टेशन बिल्डिंग इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Next Story