भारत

थानेदार गिरफ्तार, लगा ये आरोप

jantaserishta.com
22 Jun 2022 5:28 PM IST
थानेदार गिरफ्तार, लगा ये आरोप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

सुपौल. बिहार के सुपौल जिले के एससी-एसटी थाना अध्यक्ष बिंदेश्वर राम को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर से नेपाल के विराट नगर स्थित रानी थाना में पूछताछ की जा रही है। नेपाल के रानी थाना के इंस्पेक्टर महेंद्र दरनाल ने बताया कि 14 जून को नेपाल में बिंदेश्वर राम की बुलेट बाइक से नेपाली नागरिक मजेबुल मियां को टक्कर लग गई थी, जिस वजह से उनकी जान चली गई। वहीं घटना के बाद इंस्पेक्टर बिंदेश्वर गायब हो गए थे लेकिन उनका बेटा पकड़ा गया था। बेटे की वजह से बाद में बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर भी नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

सुपौल एसपी डी अमरकेश ने बताया कि इंस्पेक्टर बिंदेश्वर छट्टी लेकर नेपाल गए हुए थे। उन्होंने बताया कि विदेश में घटना होने की वजह से यह मामला इंडियन टेरिटेरी में नहीं आता है। इसलिए फिलहाल पूरे मामले की जानकारी जा रही है। वहीं नेपाल पुलिस का कहना है कि बीते 14 जून को आरोपी इंस्पेक्टर अपने नाबालिग बेटे की आंख दिखाने के लिए बिहार से नेपाल आए थे।
नेपाल में इंस्पेक्टर की बाइक की टक्कर मजेबुल मियां से हो गई। टक्कर लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं एक्सीडेंट के बाद इंस्पेक्टर तो वहां से भाग निकला लेकिन नाबालिग बेटा वहीं फंस गया। पिछले कई दिनों तक इंस्पेक्टर का मोबाइल का स्विच ऑफ रहा। पहले इंस्पेक्टर को लग रहा था कि नाबालिग होने की वजह नेपाल पुलिस बिना उसके पेश हुए ही बेटे को छोड़ देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार मंगलवार शाम खुद इंस्पेक्टर ने थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story