भारत

श्लोका-आकाश अंबानी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी को दिया जन्म

Shantanu Roy
31 May 2023 2:22 PM GMT
श्लोका-आकाश अंबानी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी को दिया जन्म
x
देखें VIDEO...
नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया है। आकाश और श्लोका का एक बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी है, जो अभी 2 साल का है। उनका जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था। एक पैपराजी ने श्लोका-आकाश की बच्ची की खबर साझा की है। इस खबर के सामने आते ही बधाइयों का तांता लग गया है।
2018 में की थी आकाश और श्लोका ने शादी
बच्ची के आगमन से पूरे अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है। कुछ दिनों पहले श्लोका और आकाश सिद्धिविनयाक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी और पृथ्वी भी नजर आए थे। आकाश और श्लोका स्कूल से ही एक दूसरे को जानते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा की। आकाश-श्लोका ने मार्च 2018 में सगाई की थी और दिसंबर 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। वह एक बार फिर दादा बन गए हैं। जी हां, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने बेटी को जन्म दिया है। लक्ष्मी के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश हो गया है। बता दें, इससे पहले साल 2020 में श्लोका अंबानी ने बेटे का स्वागत किया था। अंबानी परिवार ने आकाश के बड़े बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। बता दें, जब से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के दादा-दादी बनने की खबर सामने आई है।
तभी से लोगों ने सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं। याद दिला दें, चार साल पहले श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का विवाह हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब आकाश 12वीं कक्षा में थे तब उन्होंने पहली बार श्लोका से अपने दिल की बात कही थी। वैसे तो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे लेकिन, पढ़ाई की वजह से दोनों को अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेना पड़ा था। दूर रहने के बाद भी दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और जब करियर बन गया तब दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा कर दी।
Tagsश्लोका अंबानीअंबानी परिवार में खुशियांआकाश अंबानी पिता बनेश्लोका अंबानी मां बनीअंबानी परिवार में बेटी का जन्मShloka Ambanihappiness in Ambani familyAkash Ambani becomes fatherShloka Ambani becomes motherdaughter born in Ambani familyनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story