भारत

शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर भी झूठ बोला: कमलनाथ

jantaserishta.com
17 Aug 2023 10:39 AM IST
शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर भी झूठ बोला: कमलनाथ
x
भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर झूठी घोषणाएं की थी।
राज्य में शिवराज सरकार एक लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे लगातार कर रही है। इस पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणा को याद दिलाते हुए ट्वीट किया, मुख्यमंत्री जी आपने पिछले साल 15 अगस्त को वादा किया था कि एक साल में एक लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेंगे। मुझे आशा थी कि इस स्वतंत्रता दिवस पर आप उन एक लाख सरकारी नौकरियों का ब्यौरा मध्य प्रदेश की जनता के सामने देंगे। नौजवान अगले दिन भी प्रतीक्षा करते रहे कि शायद व्यस्तता के चलते आप एक दिन बाद वह नौकरियां उनके सामने रखें। लेकिन नौकरियां दी होतीं, तब तो आप बताते।
कमलनाथ ने तंज सकते हुए कहा, यह आपका ही कलेजा है, जो स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र दिवस पर भी झूठी घोषणाएं कर सकता है। मध्य प्रदेश की जनता और नौजवान अच्छी तरह समझ गए हैं कि जो व्यक्ति पिछले 18 साल से एक के बाद एक झूठी घोषणा करता चला आ रहा है, वह चुनाव से पहले जो वादे कर रहा है, उनकी क्या दुर्गति होने वाली है?
जनता को पता है कि मामा यह घोषणाएं उनके भविष्य के लिए नहीं, बल्कि अपने 50 प्रतिशत के कमीशन राज की जेबें भरने के लिए कर रहे हैं। आप जनता का विश्वास तो पहले ही खो चुके थे, अब उनकी निगाह से भी उतर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story