भारत

शिवराज सिंह चौहान की मंशा मोहन यादव सरकार को अस्थिर करने की : जीतू पटवारी

jantaserishta.com
7 July 2025 4:19 PM IST
शिवराज सिंह चौहान की मंशा मोहन यादव सरकार को अस्थिर करने की : जीतू पटवारी
x
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अमानक बीज को लेकर हालिया बयान पर कहा कि यह सच है कि मध्य प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा खराब गुणवत्ता वाले बीज बिक रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि शिवराज सिंह का यह बयान मोहन यादव सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है।
पटवारी ने पत्रकारों से कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय कृषि मंत्री नकली और खराब बीजों का मुद्दा उठाकर किसानों की सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं। वे राजनीतिक रूप से मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। शिवराज अपने समर्थकों को दिखाना चाहते हैं कि वे अभी भी सक्रिय हैं और कभी भी वापसी कर सकते हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने मूंग खरीदी के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि गेहूं की खरीदी 2,700 रुपए, धान की खरीदी 3,100 रुपए और सोयाबीन की खरीदी 6,000 रुपए प्रति क्विंटल होनी चाहिए। यही हमारी मांग है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अमानक बीजों पर दिए बयान पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे कृषि मंत्री हैं और अमानक बीजों की समस्या उनकी जिम्मेदारी है। ऐसे बयान देकर वे जिम्मेदारी से नहीं बच सकते और न ही किसानों का भरोसा जीत सकते हैं। राज्य में अमानक बीजों में हजारों करोड़ की कमीशनबाजी होती है। राज्य में जब शिवराज मुख्यमंत्री थे तब भी यह होती थी। आज भी होती है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि मेरे पास सबूत और तर्क हैं कि मध्य प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा अमानक बीज आते हैं, और इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव की सरकारें दोनों इस गलती में शामिल हैं। अगर किसानों को नुकसान हुआ, तो कांग्रेस अपना कर्तव्य निभाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story