
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकसभा के तीसरे चरण में नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। जिन नौ सीटों पर मतदान हो रहा है उसमें विदिशा, राजगढ़, गुना, मुरैना, सागर, ग्वालियर, भिंड, भोपाल और बैतूल शामिल है।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम जैत के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने मतदान करने से पहले पूजा अर्चना की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, "आज लोकसभा चुनाव के मतदान से पूर्व गृह ग्राम जैत स्थित निवास पर पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोकतंत्र का यह महापर्व आप सभी के मतदान से सफल होने वाला है।" पूजा अर्चना के बाद शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





