भारत

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर करार दिया

jantaserishta.com
10 May 2024 4:06 PM IST
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर करार दिया
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर करार दिया है। दरअसल, पिछले दिनों कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा ने विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरी थी। इन नेताओं के बयान के बाबत जब शिवराज सिंह चौहान से सवाल पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा और संजय राउत राजनीति के जोकर हैं। इन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। पराजय के डर से अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, जिसे जनता भी मनोरंजन के रूप में लेती है।
शिवराज ने अय्यर के पाकिस्तान की परमाणु शक्ति को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हो गए हैं। बुद्धि और विवेक उन्होंने खो दिया है। आज की मोदी सरकार यूपीए की ढीली-ढाली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच सीने वाले हैं। भारत ने कहा कि हम सब के कल्याण में विश्वास करते हैं, विश्व का कल्याण हो, हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं। लेकिन, अगर कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story