भारत

विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान ने दाखिल किया नामांकन, VIDEO

jantaserishta.com
19 April 2024 5:43 PM IST
विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान ने दाखिल किया नामांकन, VIDEO
x
रायसेन: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी, चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, सांसद रमाकांत भार्गव उपस्थित रहे।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रैली निकाली गई, जो बस स्टैंड से शुरू होकर माता मंदिर पहुंची, जहां शिवराज ने पूजा अर्चना की और उसके बाद नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर एक जनसभा भी हुई।
भाजपा ने विदिशा संसदीय सीट के वर्तमान सांसद रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है। विदिशा से चौहान छठवीं बार चुनाव मैदान में है ।वे पांच बार यहां से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा का अंतिम चुनाव 2004 में लड़ा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story