भारत

शिवराज पाटिल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष और पाटिल: विहिप

jantaserishta.com
21 Oct 2022 1:15 PM IST
शिवराज पाटिल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष और पाटिल: विहिप
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल के गीता और जिहाद के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस अध्यक्ष और शिवराज पाटिल से माफी मांगने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने पाटिल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह देश की आजादी के बाद की कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। चुनावी फायदे के लिए एक धर्म विशेष के तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने महात्मा गांधी के राम राज्य की अवधारणा को पूरी तरह से भूला दिया है और अब कांग्रेस की यह हालत हो गई है कि सम्पूर्ण विश्व जिस गीता के अंदर आत्म कल्याण, समाज कल्याण और विश्व कल्याण का मार्ग ढूंढती है, जिसको कर्मयोग का स्रोत बताती है, उस गीता के बारे में शिवराज पाटिल जैसे नेता इस तरह का दुर्भाग्यपूर्ण बयान देते हैं।
जैन ने कांग्रेस, राहुल गांधी और शिवराज पाटिल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बयान से एक बार फिर यह साबित हो गया कि इनके नेता का मंदिर-मंदिर जाना सिर्फ एक ढकोसला है और कांग्रेस नेता तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न गीता को समझती है और न ही जिहाद को।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने शिवराज पाटिल के बयान को निंदनीय, शर्मनाक और कांग्रेस की ताबूत में आखिरी कील ठोंकने वाला करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और शिवराज पाटिल से माफी मांगने की मांग की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story