
x
फाइल फोटो
भोपाल (आईएएनएस): मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की जा रही है। आधी आबादी और किसानों के लिए सरकार कई फैसले कर चुकी है। आने वाले दिनों में कर्मचारी वर्ग को खुश करना भी सरकार का लक्ष्य है।
राज्य में कर्मचारियों और पेंशनर की संख्या पर गौर किया जाए तो यह संख्या लगभग 14 लाख के आसपास है। इनमें साढ़े सात लाख नियमित कर्मचारी हैं तो साढ़े चार लाख पेंशनर हैं, इसके अलावा सवा दो लाख संविदा कर्मचारी हैं। सरकार इन कर्मचारियों और पेंशनरों को खुश करने की रणनीति पर काम कर रही है। नियमित कर्मचारियों की जहां महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी है तो वही पेंशनरों की समस्या का भी निपटारा किया जाना है। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात सरकार की ओर से दी जा सकती है। इस पर कर्मचारी कल्याण समिति के माध्यम से विचार-विमर्श जारी है।
जानकारों की माने तो 14 लाख कर्मचारी, पेंशनर्स और संविदा कर्मचारियों से जुड़े परिवार और उनसे जुड़े मतदाताओं की संख्या 60 लाख के आसपास पहुंच जाती है। लिहाजा, सरकार कर्मचारियों को खुश कर बड़ा सियासी दांव खेलना चाहती है। राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार इससे पहले लाडली बहना के जरिए महिलाओं के बड़े वर्ग को खुश करने में कामयाब हुई है और किसानों को भी सम्मान निधि में बढ़ोतरी कर अपनी तरफ आकर्षित किया है। अब इसी क्रम मे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, पेंशनर्स की अन्य समस्याओं और संविदा कर्मचारियों के लिए कोई फैसला करती है तो चुनावी दांव साबित हो सकता है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मध्य प्रदेश सरकारशिवराज सरकारMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsGovernment of Madhya PradeshShivraj Government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





