भारत

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

jantaserishta.com
26 Aug 2023 9:14 AM IST
शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
x
देखें वीडियो.
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार (Shivraj cabinet expansion) किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तीन बीजेपी विधायकों ने शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel) ने भोपाल के राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीन विधायकों में गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और राहुल सिंह लोधी शामिल हैं।
गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली हैं। वहीं राहुल सिंह लोधी ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शुक्रवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल को मंत्रिमंडल के नामों की लिस्ट सौंपी थी।
शिवराज सिंह को मिलाकर मंत्रिमंडल में अब कुल 34 सदस्य हैं। नियमानुसार अभी एक और मंत्री बनाए जा सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story