भारत
सीएम योगी के चूरन वाले बयान पर शिवपाल यादव का पलटवार, कहा- इनकी हार पक्की है
jantaserishta.com
26 April 2024 1:40 PM IST

x
बदायूं: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चूरन वाले बयान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कपड़े तो संतों के पहनते हैं, लेकिन संतों का ज्ञान नहीं है।
शिवपाल ने कहा कि सत्यनारायण की कथा के बाद प्रसाद बांटा जाता है, लेकिन वो इसे चूरन बता रहे हैं। चूरन चटनी खाने वाले व्यक्ति ने बहुत से लोगों का हाजमा दुरुस्त कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि वो बौखला रहे हैं, इन्होंने जनता को भ्रमित किया है, उनकी हार पक्की है। शिवपाल यादव ने कहा यह समझ चुके हैं कि पहले चरण में हार चुके हैं, पश्चिम से हवा चल पड़ी है और पूर्व तक चलते-चलते आंधी बन जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





