भारत

बदायूं से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, सपा ने जारी की सूची

Shantanu Roy
20 Feb 2024 6:49 PM IST
बदायूं से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, सपा ने जारी की सूची
x
इन दिग्गजों के नाम भी है शामिल
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. पार्टी ने बदायूं, कैराना और बरेली जैसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. बदायूं सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदला है और शिवपाल यादव को टिकट दिया है. पार्टी ने पहली लिस्ट में इस सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा था. समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव, बरेली सीट से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेन्द्र सिंह पटेल को टिकट दिया है.



Next Story