भारत

शिव मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीण आक्रोशित

jantaserishta.com
29 Nov 2025 2:00 PM IST
शिव मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीण आक्रोशित
x
हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है.
बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शिव मंदिर में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरोदा गांव में शनिवार सुबह शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। यह तब पता चला जब शनिवार की सुबह शिव मंदिर में महिलाएं पूजा करने पहुंचीं। शरारती तत्वों ने शिवलिंग, कलश और मंदिर के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया है।
जानकारी मिलते ही गांव के लोग मंदिर पहुंच गए और उन्होंने इस घटना पर गहरा रोष जाहिर किया। मंदिर में तोड़फोड़ के कारण हालात तनावपूर्ण बन गए। घटना की जानकारी मिलने और हालात तनावपूर्ण होने की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल सीएसपी, एसडीएम, तहसीलदार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और चार थानों का पुलिस बल गांव में तैनात किया गया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
मंदिर में शरारती तत्वों की ओर से किए गए कृत्य के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसमें सब पता चल रहा है कि मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इसके साथ ही, मंदिर के अंदर रखी पूजन आदि की सामग्री को बाहर फेंका गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर के साथ-साथ आसपास के किसानों के खेतों को भी नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर है। इस घटनाक्रम को किन लोगों ने अंजाम दिया है, इसकी तहकीकात की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह गांव के हैं अथवा बाहर के।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story