भारत

वेलेंटाइन डे पर शिवसेना की चेतावनी, याद रहे बाबू और शोना, तोड़ देंगे कोना कोना

jantaserishta.com
13 Feb 2022 3:08 PM IST
वेलेंटाइन डे पर शिवसेना की चेतावनी, याद रहे बाबू और शोना, तोड़ देंगे कोना कोना
x
देखें वीडियो।

भोपाल: सोमवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर प्यार करने वाले जोड़ों को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिवसेना ने तैयारी की है और इसकी के लिए लाठियों की पूजा की गई है.

शिवसेना ने इसके साथ ही चेतवनी भी दी है कि अगर कोई पार्क में कुछ करते दिखे बेबी, बाबू और सोना तो तोड़ देंगे शरीर का हर कोना.
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने के लिए कालिका शक्ति पीठ मंदिर में की पूजा की और उसके बाद ऐसे युवाओं को चेतावनी भी दी है जो वेलेंटाइन डे को मनाते हैं. शिवसेना ने इसे पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक बताते हुए विरोध करने का ऐलान किया है.
वेलेंटाइन डे का विरोध करने वाले शिवसैनिकों ने कहा कि वो लाठी-डंडों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचेंगे. उन्होंने कहा, वैलेंटाइन डे मनाते मिले तो युवक-युवतियों की मौके पर ही शादी कराई जाएगी और ढोल-बाजे के साथ बाराता निकाली जाएगी.
भोपाल में शिवसेना ने पब, रेस्टोरेंट, होटल संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वो वैलेंटाइन डे पर कोई आयोजन नहीं करें. बता दें कि शिवसेना, बजरंग दल समेत देश में कई ऐसे संगठन हैं जो देश में वेलेंटाइन डे मनाए जाने का विरोध करते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story