भारत

शिवसेना के सांसदों की बैठक, अब तक पहुंचे हैं 10

jantaserishta.com
11 July 2022 1:20 PM IST
शिवसेना के सांसदों की बैठक, अब तक पहुंचे हैं 10
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में शिवसेना सांसदों की बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में सिर्फ 10 सांसद पहुंचे. शिवसेना के लोकसभा में कुल 19 सांसद हैं. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत के बाद से माना जा रहा है कि शिवसेना के कुछ सांसद भी जल्द पाला बदल सकते हैं. इस पहले भी कुछ सांसदों ने उद्धव ठाकरे से एकनाथ गुट से सुलह करने की सिफारिश की थी.

बताया जा रहा है कि उद्धव की बुलाई बैठक में गजानन कीर्तिकर, अरविंद सावंत, विनायक राउत, हेमंत गोडसे, धैर्यशील माने और राहुल शेवाले ही पहुंचे हैं. बाकी सांसद अभी मीटिंग में नहीं पहुंचे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story