भारत

राज्यसभा से निलंबन के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का फैसला, संसद टीवी के एंकर पद से दिया इस्तीफा, देखें पत्र

jantaserishta.com
5 Dec 2021 2:21 PM IST
राज्यसभा से निलंबन के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का फैसला, संसद टीवी के एंकर पद से दिया इस्तीफा, देखें पत्र
x

नई दिल्ली: शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद के मानसून सत्र में 11 अन्य लोगों के साथ राज्यसभा से निलंबन के बाद संसद टीवी के एक शो के लिए एंकर के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को एक पत्र लिखकर इसका कारण भी बताया है.

'जब सदन से ही बाहर कर दिया तो...'
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं संसद टीवी के शो 'मेरी कहानी' के एंकर के रूप में पद छोड़ रही हूं. मैं ऐसी जगह पर किसी पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हूं, जहां मेरे प्राथमिक अधिकार को ही छीना जा रहा है. यह हम 12 सांसदों के मनमाने निलंबन के कारण हुआ है. इसलिए, जितना मैं इस शो के करीब थी, उतना ही मुझे दूर जाना पड़ रहा है.'
उन्होंने आगे लिखा कि 'इस निलंबन से मेरा सांसद ट्रैक रिकॉर्ड भी खराब हुआ है. मुझे लगता है कि अन्याय हुआ है. लेकिन अगर सभापति की नजर में ये जायज है तो मुझे इसका सम्मान करना होगा.'


गौरतलब है कि अगस्त में संसद के पिछले सत्र में हंगामा करने और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण 12 विपक्षी सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया. विपक्ष ने निलंबन को उच्च सदन द्वारा 'अलोकतांत्रिक और प्रक्रिया के सभी नियमों का उल्लंघन' करार दिया.
बता दें कि निलंबित सांसदों में कांग्रेस के छह, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के दो-दो और सीपीआई और सीपीआई (एम) के एक-एक सांसद शामिल हैं. फिलहाल, ये लोग संसद परिसर के अंदर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिन भर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन लोगों ने अपना निलंबन रद्द किए जाने तक हर दिन ऐसा करना जारी रखने का फैसला किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story