भारत
गिरफ्तार हुए शिवसेना नेता, इस वारदात को अंजाम दिया, जानें स्टोरी
jantaserishta.com
13 Sept 2022 1:44 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
अस्थियों को समुद्र में बहा दिया।
मुंबई: शिवसेना नेता सुकांत सावंत उर्फ भाई सावंत को अपनी दूसरी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रत्नागिरी इलाके के इस लीडर ने वाइफ के मर्डर के बाद उसकी अस्थियों को समुद्र में बहा दिया। ताकि, किसी तरह का सबूत न रह जाए और वह इस अपराध से निर्दोष बच निकले।
सुकांत के अलावा उसके दो सहयोगियों रुपेश उर्फ छोटा सावंत और प्रमोद उर्फ पाम्या गावनांग की भी गिरफ्तारी हुई है। इन तीनों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और साजिश रचने के तहत आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रविवार को तीनों को 19 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
35 वर्षीय पीड़िता स्वप्निल रत्नागिरी पंचायत समिति की पूर्व अध्यक्ष थी। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते उसकी हत्या की गई। रत्नागिरी के एसपी मोहित कुमार गर्ग ने बताया, 'गणेश चतुर्थी की रात तीनों ने महिला के ऊपर पेट्रोल फेंकने के बाद आग लगा दी। इस वारदात को सुकांत के एक चॉल में अंजाम दिया गया।'
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या करने के बाद उन्होंने उसकी राख को समुद्र में फेंक दिया। यह सब करने के बाद सुकांत ने ही अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, सच सामने आ ही गया। घटनास्थल से मिले सैंपल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेजा जाएगा।'
दरअसल, 10 सितंबर को पीड़िता की मां संगीता शिर्के का सुकांत से सामना हुआ। इस दौरान उन्होंने पूछा कि क्या उसने उनकी बेटी के साथ कुछ किया है। यहां पर अचानक ही सुकांत एकदम से टूट पड़ा और पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद संगीता ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज करा दी, जिसके आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





