भारत

MLC मनीषा कायंदे को शिवसेना ने पार्टी से किया बाहर

Shantanu Roy
18 Jun 2023 4:13 PM GMT
MLC मनीषा कायंदे को शिवसेना ने पार्टी से किया बाहर
x
बड़ी खबर
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना की पार्टी प्रवक्ता और एमएलसी मनीषा कायंदे रविवार शाम एकनाथ शिंदे की शिवसेना को जॉइन कर सकती हैं। मनीषा कायंदे को फायरब्रांड महिला नेताओं में से एक माना जाता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पार्षद शिंदे गुट को जॉइन कर सकते हैं।
बता दें कि सोमवार को शिवसेना का 57वां स्थापना दिवस है। सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह से उद्धव गुट मनीषा कायंदे से संपर्क नहीं कर पा रहा है और कहा जा रहा है कि उन्होंने संगठन छोड़ने के अपने फैसले के बारे में पार्टी नेतृत्व को जानकारी दे दी है। एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मनीषा कायंदे रविवार को वर्ली में आयोजित पार्टी के एक दिन के मेगा प्लेनरी में शामिल नहीं हुईं।
शिवसेना विधायक और प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि यह सच है कि कायंदे जी आज रात (रविवार) हमारी पार्टी में शामिल होंगी। वे वर्षा बंगले में सीएम शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगी। संजय शिरसाट ने कहा कि हमारे लिए रविवार और सोमवार बहुत महत्वपूर्ण दिन हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले समूह के और लोग हमारे साथ जुड़ेंगे। कई विधायक, नगरसेवक और पदाधिकारी शिवसेना में शामिल होना चाहते हैं। उनमें से कुछ दो दिनों के भीतर और अन्य आने वाले सप्ताह में शामिल होंगे।
Next Story