भारत

शिवसेना नेता गिरफ्तार, होटल कारोबारी से 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

jantaserishta.com
5 Oct 2026 10:03 AM IST
शिवसेना नेता गिरफ्तार, होटल कारोबारी से 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
x
बोले- ‘राजनीतिक दबाव में हुई कार्रवाई’ .
अकोला: महाराष्ट्र के अकोला में अपने वार्ड के एक होटल व्यवसायी से कथित तौर पर रंगदारी मांगने के आरोप में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नगरसेवक सागर भारूका को अकोला शहर के सिविल लाइन्स पुलिस ने रात में गिरफ्तार किया है। सागर पर होटल मालिक को धमकाकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।
अकोला महानगर पालिका में सत्ताधारी भाजपा और सहयोगी दल शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के बीच का विवाद अब खुलकर सामने आता दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, नगरसेवक सागर भारूका पर 3 अक्टूबर की रात को बस स्टैंड क्षेत्र स्थित होटल मालिक और वहां काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है। इसके साथ ही होटल मालिक से 15 लाख रुपये की मांग किए जाने की शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई गई है। इस मामले में सिविल लाइन्स पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर भारूका को गिरफ्तार किया है।
हालांकि, सागर भारूका ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने दावा है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और बिना किसी जांच-पड़ताल के उनके खिलाफ झूठी कार्रवाई की गई है। भारूका ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ इस होटल में खाना खाने गए थे लेकिन उन्होंने होटल मालिक से किसी भी तरह की रंगदारी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
इस बीच, नगर सेवक सागर भारूका पर लगे आरोप और पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद अकोला महानगर पालिका में सत्ताधारी भाजपा और सहयोगी दल शिवसेना के बीच राजनीतिक संबंध एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। मामले की आगे की जांच सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा की जा रही है।
सागर भारुका का इससे पहले अकोला नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल से विवाद हुआ था। इस मामले में भी भारुका के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सागर भारुका को सोमवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिक गई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story