AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन: इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने AI समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट करने के मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है. कांग्रेस के एक सांसद ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे उदय भानु को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उन्हें पुलिस तिलक मार्ग थाने में रखा गया है. पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवान गेट पर तैनात हैं. हालांकि, इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
दिल्ली पुलिस द्वारा IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई उदय भानु चिब जी एवं अन्य युवा साथियों की ग़ैरक़ानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं."ताना-शाह" सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 24, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





